{"_id":"5de6933d8ebc3e54a5657464","slug":"mayer-s-fast-turned-into-a-gradual-strike-kotdwar-news-drn3281178188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर और कांग्रेसी पार्षदों का उपवास क्रमिक धरने में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर और कांग्रेसी पार्षदों का उपवास क्रमिक धरने में तब्दील
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय परिसर में 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना देते मेयर हेमलता नेगी और कांग्रेसी पार्?
- फोटो : KOTDWAR
नगर निगम की उपेक्षा का आरोप लगाते मेयर हेमलता नेगी और कांग्रेसी पार्षदों ने उपवास को क्रमिक धरने में तब्दील कर दिया है। कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उपवास कार्यक्रम राजनीतिक स्टंट नहीं, बल्कि कोटद्वार की जनता के हक की लड़ाई है। कहा कि राज्य सरकार नगर निगम के बजट आवंटन में सौतेला व्यवहार कर रही है।
नगर निगम परिसर में मंगलवार को धरना देने वालों में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पार्षद कविता मित्तल, पूर्व प्रमुख व पार्षद गीता नेगी, सूरज कांति, मीनाक्षी कोटनाला, बीना नेगी, पिंकी नेगी, नईम अहमद, कुलदीप कांबोज, आशा चौहान, विजेता रावत, रोहणी देवी, अनिता मल्होत्रा, अनिल रावत, हरीश नेगी, विपिन डोबरियाल, सरला रावत, गिंदी दास, प्रमेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस नेता विजय माहेश्वरी, सुनीता बिष्ट, डा. रणवीर चौहान, हेमचंद पंवार, पूर्व प्रधानाचार्य बलबीर सिंह रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल समेत कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के ढाई साल के कार्यकाल में कोटद्वार भाबर में विकास की एक ईंट भी नहीं रखी गयी है। जनभावनाओं के विपरीत नगर निगम बनाने वाली भाजपा सरकार अब निगम क्षेत्र में शामिल जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। चुनाव में किए गए वायदे भी भुला दिए गए हैं।
मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि कोटद्वार की जनता को आवारा पशुओं से निजात दिलाने, नगर निगम को ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध कराने समेत 12 सूत्री मांगों के समाधान होने तक संघर्ष जारी रखेंगी । उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई समूचे क्षेत्र के विकास के लिए है। इसमें राजनीति से ऊपर उठकर निगम के सभी निर्वाचित पार्षदों को साथ लेकर संघर्ष करेंगी।