फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mata Mangala's life dedicated to helpless and neglected people, birthday celebrated with pomp

Kotdwar News: माता मंगला का जीवन असहाय व उपेक्षित लोगों को समर्पित, धूमधाम से मना जन्मदिवस

Wed, 16 Oct 2024 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mata Mangala's life dedicated to helpless and neglected people, birthday celebrated with pomp

विज्ञापन




कोटद्वार/कण्वघाटी। भाबर के बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय हल्दूखाता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने माता मंगला का जन्मदिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाया। भोले महाराज और माता मंगला की वेशभूषा में आए बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। उधर, कोटद्वार के हंस कल्चरल सेंटर की ओर से भी माता मंगला का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।

बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की संचालिका मंजू देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से माता मंगला सामाजिक कार्य एवं निर्धन, निराश्रितों की सेवा करती हैं, वह सराहनीय है। स्कूली बच्चों ने माता मंगला के लिए उनके जन्मदिवस पर शुभकामना संदेश लिखकर ग्रीटिंग कार्ड्स बनाए। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर भोले महाराज और मंगला माता की वेश भूषा में पहुंचे बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने केक काटकर माता मंगला की दीर्घायु की कामना की। प्रधानाचार्य कंचन राणा, महेंद्र सिंह समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन




वहीं, हंस कल्चरल सेंटर कोटद्वार में भी माता मंगला का जन्मदिवस उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, बार संघ अध्यक्ष अजय कुमार पंत, भाजपा नेता अनीता आर्य ने संयुक्त रूप से केक काटकर माता मंगला का जन्मदिन मनाया। कहा कि माता मंगला का जीवन असहाय व उपेक्षित लोगों को समर्पित रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश रावत, जसवीर सिंह राणा, धीरेंद्र सिंह, अविरल पंत और राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed