फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Masaun and Budoli won the Kabaddi competition in their respective categories.

Kotdwar News: मासौं व बुडोली ने अपने-अपने वर्गों में जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Sun, 20 Oct 2024 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Masaun and Budoli won the Kabaddi competition in their respective categories.

विज्ञापन
कोटद्वार। युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल की ओर से बालक-बालिका वर्ग में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए पुरस्कार जीते।



जीआईसी मासौं के खेल मैदान में एकेश्वर ब्लॉक की न्याय पंचायत कोटा के खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने जमकर दमखम दिखाया। कबड्डी प्रतियोगिता में मासौं व बुडोली की टीमें अपने वर्गों में विजेता रहीं। खेल महाकुंभ का उद्घाटन जीआईसी मासौं के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिंह ने किया। उन्होंने स्वस्थ जीवन में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा कि अब खेल में भविष्य बनाने की भी अनगिनत संभावनाएं हैं। अंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी में बुडोली की टीम विजेता एवं थापला की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग कबड्डी में मासौं की टीम विजेता एवं पुसोली की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 बालक वर्ग की कबड्डी में पांग की टीम विजेता एवं मासौं की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग कबड्डी में बुडोली की टीम विजेता एवं थापली की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वाॅलीबाल में बुडोली ने प्रथम एवं पांग ने द्वितीय स्थान पाया। अंडर-17 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सलोनी, पूनम, तनीषा, 800 मीटर दौड़ में सोनम, तनूजा, शीतल, 1500 मीटर दौड़ में रुपाली, प्रियंका, प्रियांशी, 3000 मीटर दौड़ में साधना, नीलम, शीतल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग की चक्का फेंक में वंशिका, मनीषा व राधिका, गोला फेंक में मनीषा, वंशिका, राधिका, लंबी कूद में पूनम, सलोनी, तनीषा, बालक वर्ग में चक्का फेंक में मनीष, विवेक, आयुष, गोला फेंक में मनीष, विवेक व आयुष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में अंश, कान्हा, पंकज, 600 मीटर दौड़ में अंकुश, तरुण व रौनक, गोला फेंक में रौनक, हिमांशु, पंकज क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




खेल प्रतियोगिताओं का संचालन न्याय पंचायत कोटा के खेल प्रभारी संजीव मोहन ने किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र ने मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र नेगी, बीरेंद्र गुसाईं, संजीव मोहन, भास्कर पटवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed