फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Market increased due to rumor of market and closure

मंडी और बाजार बंद होने की अफवाह से बढ़ी खरीदारी

Fri, 20 Mar 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Market increased due to rumor of market and closure
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर में मंडी और बाजार बंद की अफवाहों का दौर चला। हालांकि इन अफवाहों में कोई दम नहीं रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को जहां मंडी बंद होने की अफवाह के बाद लोगों ने जमकर खरीददारी की, वहीं शुक्रवार को भी लोग सुबह से ही राशन, फल और सब्जियों की खरीदारी में जुटे रहे। सब्जी व्यापारियों की मानें तो लोगों ने आलू, प्याज समेत सब्जियों और फलों की खूब खरीदारी की। व्यापारियों ने भी मांग बढ़ने के साथ ही सब्जियों के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए। मंडी में टमाटर सुबह जहां 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जो शाम को 30 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। आलू प्याज भी लोगों ने पांच से दस किलो तक खरीदने शुरू कर दिए। यही हाल राशन की दुकानों का भी रहा। लोगों ने फुटकर व्यापारियों से आटा, चावल, दालों की जमकर खरीदारी की। शाम तक चक्कियों में भी आटा खत्म हो चुका था। अचानक बढ़ी मांग के कारण व्यापारी भी परेशान हो उठे। कई व्यापारियों ने दालों और आटा चावल के भाव बढ़ाने शुरू कर दिए। लोगों की मानें तो जो दाले एक दिन पहले तक 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। व्यापारियों ने उनके दाम 100 रुपये किलो तक वसूले। वहीं एसडीएम एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि जिले में खाद्यान्न समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। लोगों को स्टाक एकत्र करने की जरूरत नहीं है। वस्तुओं के अधिक दाम वसूलने वालों पर निगाह रखी जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed