फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Market closed and traffic jam in Rikhanikhal block

Kotdwar News: रिखणीखाल ब्लॉक में बाजार बंद और चक्काजाम

Tue, 27 Aug 2024 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Market closed and traffic jam in Rikhanikhal block

विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल के गुलदार प्रभावित गांवों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रिखणीखाल, पाणीसैंण व देवियोंखाल बाजार बंद, चक्का जाम व धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान विकासखंड के करीब 40 से अधिक गांवों के लोग धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने रिखणीखाल व देवियोखाल के बीच मैंदणी बैंड के मुख्य मार्ग पर करीब चार घंटे चक्का जाम किया। इस दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उत्तराखंड सरकार और वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने छह सूत्री मांगपत्र नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। कहा कि इंसानों पर हमला करने वाले वन्यजीव को तत्काल नरभक्षी घोषित कर उसे शूट किया जाना चाहिए।रक्षाबंधन के दिन गुठेर्ता के तोक गांव कोटा तल्ला में पांच साल के मासूम आदित्य को गुलदार द्वारा मारने की घटना के विरोध में रिखणीखाल विकासखंड में हर ओर आक्रोश है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रिखणीखाल ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व बयेला मल्ला के प्रधान प्रमोद रावत व मनोज रावत की अगुवाई में सभी ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख समेत सैकड़ों लोगों ने मंगलवार सुबह बाजार बंद करवाकर मैंदणी र्बैड पर रिखणीखाल मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान पूरे चार घंटे सड़क पर लोग बैठे रहे। जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर से विकासखंड रिखणीखाल में रेंज कार्यालय खोलने, गुलदार अथवा बाघ को तत्काल नरभक्षी घोषित करने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, वन्यजीवों द्वारा इंसानों को मारने पर मुआवजा राशि बढ़ाने, गुलदार व बाघ प्रभावित रिखणीखाल विकासखंड की सड़कों और पैदल मार्गों पर झाड़ी कटान करने, गांव व बाजारों में स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की। पूर्व प्रमुख पिंकी नेगी ने लोगों को एकजुट होकर वन विभाग व सरकार की ढुलमुल नीति का विरोध करने का आह्वान किया।




प्रदर्शन में प्रधानसंघ के अध्यक्ष रघुवीर सिंह पटवाल, बयेला मल्ला के प्रधान प्रमोद सिंह रावत, मनोज सिंह रावत, पूर्व प्रमुख पिंकी नेगी, बीडीसी सदस्य मोहन सिंह नेगी, दिनेश, ज्येष्ठ उपप्रमुख चंद्रभूषण नौगाईं, जिला पंचायत सदस्य विनयपाल सिंह नेगी समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed