फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Many resolutions passed for beautification of Muktidham

मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए कई प्रस्ताव पारित

Sun, 25 Jul 2021 04:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
Many resolutions passed for beautification of Muktidham
मुक्तिधाम समाज सेवा समिति की बैठक में मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। रविवार को समिति के अध्यक्ष दीनानाथ भाटिया की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बरसात में श्मशान स्थल के चबूतरों के चारों ओर अत्यधिक जलभराव होने के कारण शवों के अंतिम संस्कार में हो रही कठिनाई को देखते हुए चारों और सीसी से पक्कीकरण करने, श्री शनि मंदिर की छत से जल रिसाव होने के कारण इसकी ग्रोटिंग करने, शिव मूर्ति स्थल पर संगमरमर की सुंदर प्रतिमा लगाने, शवदाह स्थल पर चंडीघाट की भांति कास्ट आयरन से बनी विशेष प्रकार की भट्टी लगाने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर श्रीकृष्ण सिंघानिया, विवेक अग्रवाल, सेवक मानूजा, लाजपतराय भाटिया, एमएम उपाध्याय, डॉ. राम अवतार माहेश्वरी, जोधाराम, रवींद्र फूल और अनीत चावला आदि ने विचार रखे। बैठक का संचालन सचिव और विनोद चंद्र कुकरेती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed