{"_id":"67dc48ae2247c8ce920cd9a9","slug":"manju-rawat-received-the-science-experimental-woman-award-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-645223-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मंजू रावत को मिला विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मंजू रावत को मिला विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत राजेश्वरी करुणा बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय हल्दूखाता की सह संस्थापिका एवं अध्यापिका सर्वोदयी मंजू रावत को विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान से सम्मानित किया गया है।
उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क), सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तराखंड शासन देहरादून की ओर से कंबाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (सीआईएमएस) कुंआवाला देहरादून में राज्यस्तरीय चतुर्थ महिला विज्ञान प्रयोगधर्मी सम्मान 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें यूसर्क की निदेशक प्रो. अनिता रावत, डॉ. मंजू सुंद्रियाल व डॉ रंजना रावत, सीआईएमएस के अधिवक्ता ललित जोशी आदि अधिकारियों ने अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न व सम्मान राशि भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें राज्य में विज्ञान के अनुप्रयोगों से समाज में विशिष्ट अनुकरणीय कार्यों के लिए दिया गया है। उनके अलावा छह अन्य शिक्षिकों को इस सम्मान से नवाजा गया। संवाद
विज्ञापन