फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Man-eating guldar will be identified by camera trap

कैमरा ट्रैप से होगी देवकुंडई के आदमखोर गुलदार की पहचान

Tue, 17 Dec 2019 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Man-eating guldar will be identified by camera trap
बरोंखाल ब्लाक के देवकुंडई गांव के पास गुलदार की तलाश करते वन कर्मी। - फोटो : KOTDWAR
बीरोंखाल ब्लाक के देवकुंडई और बगड़ीगाड गांव में गुलदार को हर हाल में मारने की गढ़वाल वन प्रभाग ने कवायद तेज कर दी है। देवकुंडई गांव में गुलदार को आदमखोर घोषित कर छह सदस्यीय शिकारी दल के अलावा छह वन कर्मियों को तैनात किया गया है। वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों की टीम ने गांव पहुंचकर कैमरा ट्रैप लगाए हैं।
विज्ञापन

गत आठ दिसंबर को देवकुंडई गांव में अपनी मां के साथ गोशाला में गए नौ साल के मासूम अनिकेत को गुलदार ने मार डाला था। वहीं, 16 दिसंबर को बगड़ीगाड गांव मेें गुलदार ने खेत से घर लौट रहे एक युवक पर झपटा मार दिया था। युवक के झुक जाने से वह गुलदार के पंजों से बाल-बाल बचा। देवकुंडई गांव में बच्चे की मौत के बाद वन विभाग ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मारने के लिए छह सदस्यीय शिकारी दल को गांव में तैनात किया है, लेकिन गुलदार शिकारी दल के पास नहीं फटक रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान यशपाल सिंह रावत ने बताया कि गुलदार को मारने के लिए पहले शिकारी दल ने मचान के पास कुत्ता और उसके बाद बकरी बांधी, लेकिन गुलदार वहां पर नहीं आया। अब शिकारी दल ने अन्य स्थान पर अपना मचान बनाया है। बाघ को मारने के लिए शिकारी दल के अलावा वन विभाग के छह कर्मचारियों को भी लगाया गया है, लेकिन गुलदार के निशाने पर नहीं आने से ग्रामीणों में गुलदार का खौफ बना हुआ है, लोग शाम ढलते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं, वे अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि आदमखोर गुलदार की पहचान करने और उसे मारने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। शिकारी दल के अलावा अब प्रभावित गांव में वाइल्ड लाइफ की टीम ने कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed