फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Make farm soil nutritious with the help of health card

Kotdwar News: स्वास्थ्य कार्ड की मदद से खेत की मिट्टी को बनाएं पोषक

Sat, 24 Aug 2024 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Make farm soil nutritious with the help of health card

विज्ञापन
कोटद्वार। किसानों को खेतीबाड़ी की तकनीकी जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं को जानकर उनके समाधान पर चर्चा की गई। आकांक्षी ब्लाॅक कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिमी झंडी चौड़ के पंचायत घर परिसर में किसानों की बैठक आयोजित की गई। निवर्तमान पार्षद सुखपाल शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिए गए, जिन्होंने मिट्टी जांच के नमूने कृषि विभाग की प्रयोगशाला में भेजे थे। दुगुड्डा के ब्लॉक प्रोद्योगिकी प्रबंधक शशिमोहन बेंजोला ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड में मिट्टी के पोषक तत्वों में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम, कार्बनिक कार्बन, सल्फर, आयरन, मैगनीज आदि की जांच कर कार्ड में अंकित किया गया है। मिट्टी की दशा सुधारने के लिए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से कंपोस्ट खाद, डीएपी, यूरिया खेतों में डालने की सलाह दी।

निवर्तमान पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि भाबर क्षेत्र के छोटे-बड़े 90 फीसदी किसान खेती करते हैं, मगर किसानों के लिए सिंचाई गूलों की लंबे समय से समस्या बनी हुई है। सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग को समय-समय पर लिखित प्रस्ताव देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। भारी बरसात में कई सिंचाई गूलें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। परेशान किसानों की ओर विभागों का ध्यान नहीं है। बैठक में पंडित चंद्रमोहन, पूर्व प्रधान पुष्पा शाह, बलवीर रमेला, हरि सिंह रावत, वीर सिंह, लव किशोर शर्मा, उत्तम सिंह, नयन सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह चौहान और महेंद्र सिंह रावत सहित कई प्रगतिशील किसान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




.

फोटो समाचार



जारी

चरनजीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed