फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Make a proposal for parking on the land in front of the gas warehouse and post office

Kotdwar News: गैस गोदाम व डाकघर के सामने की भूमि पर पार्किंग का बनाएं प्रस्ताव

Thu, 17 Apr 2025 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 17 Apr 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
Make a proposal for parking on the land in front of the gas warehouse and post office
छावनी परिषद अध्यक्ष ने दिए निर्देश, क्षेत्र का भ्रमण कर जनता के साथ की बैठक
विज्ञापन

लैंसडौन। छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने छावनी परिषद के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ नगर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर विकास योजनाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने गैस गोदाम व डाकघर के सामने की भूमि में पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बृहस्पतिवार को ब्रिगेडियर नेगी ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) मोहम्मद साकिब आलम को गैस गोदाम व डाकघर के सामने स्थित भूमि में पार्किंग निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाने, कुली मोहल्ला में जर्जर पड़े कुली शेड के जीर्णोद्धार के लिए प्राक्कलन तैयार करने, कुली मोहल्ला से जुड़ी छावनी परिषद के स्वामित्व वाली बी-4 श्रेणी की भूमि पर माउंटेन जू पार्क के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

छावनी अध्यक्ष ने गांधी चौक स्थित पर्यटन पुलिस चौकी की स्थिति देखी। सीईओ ने बताया कि पर्यटन पुलिस चौकी छावनी परिषद को वापस करने के लिए पुलिस से पत्राचार किया गया है। छावनी परिषद को अब इसकी जरूरत है। सीईओ ने बताया कि छावनी चिकित्सालय को अपग्रेड किया जाना है। इसके लिए ओटी कक्ष निर्माणाधीन है। उन्होंने नगर विकास के लिए सतत मार्गदर्शन के लिए सांसद अनिल बलूनी, विधायक दिलीप रावत, माता मंगला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संरक्षक गंभीर रावत, कैंट होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सलीम रहमान, मुकेश मिश्रा, धर्मशाला समिति के अध्यक्ष दिनेश रावत व प्रबंधक सुशील अग्रवाल, अनूप कन्नौजिया, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रोशन शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed