फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Make a better action plan in 15 days to prevent migration: CDO

पलायन के रोकथाम के लिए 15 दिन में बनाएं बेहतर कार्ययोजना : सीडीओ

Sat, 28 Sep 2024 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Make a better action plan in 15 days to prevent migration: CDO

विज्ञापन
जयहरीखाल। मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत ब्लॉक जयहरीखाल की चयनित 13 ग्राम पंचायतों में से एक ग्राम पंचायत जदला का मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।



शनिवार शाम गांव पहुंचे सीडीओ गिरीश चंद्र गुणवंत ने ग्राम जदला में खेती किसानी को बचाने के लिए 11 लाख 52 हजार से बनी 350 मीटर चैनलिंक फेंसिंग का निरीक्षण किया। साथ ही डेयरी के अंतर्गत दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत में गोशाला निर्माण सहित क्रय की गई उन्नत नस्ल की गायों को भी देखा। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के कार्यों के बारे में जानकारी की। सीडीओ ने मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत कैसे बेहतर कार्य किए जाएं, इस पर सभी विभागों को कार्ययोजना तैयार कर 15 दिनों में खंड विकास अधिकारी एवं जनपद स्तर पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत धनराशि कम व्यय हुई है, जिसे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीडीओ ने राज्य वित्त एवं केंद्र वित्त योजनाओं को समय पर पूर्ण करने के साथ ही व्यय बढ़ाने के निर्देश भी दिए। ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्त ग्राम पंचायतों के रिकॉर्ड अपनी अभिरक्षा में रखें। प्रखंड जयहरीखाल के अंतर्गत जड़ियाना, जदला, बढियू, बरस्वार, डाबरी, सकमुंडा, सारी मल्ली, देवड़ाली, चाई, कोटा ऑडल एवं गुनियाल ग्राम पंचायतें चयनित है। इन गांवों में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत कृषि, बकरी पालन, उन्नत नस्ल की गायों को देने के साथ ही डेयरी, मुर्गी पालन, पॉली हाउस को जानवरों से बचाव के लिए बाड़ (फेंसिंग) आदि क्लस्टर विकसित किए जाने की जानकारी दी। इस दौरान बीडीओ जयकृत सिंह बिष्ट व परियोजना निदेशक विवेक उपाध्यक्ष सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed