फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mahila Morcha activist is the backbone of BJP: Tirath

महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़: तीरथ सिंह रावत

Sat, 17 Aug 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Mahila Morcha activist is the backbone of BJP: Tirath
कोटद्वार में भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यता महापर्व कार्यक्रम का शुभारंभ करते गढ़वाल सांसद तीरथ - फोटो : KOTDWAR
महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ : तीरथ
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा जनपद पौड़ी के सदस्यता महापर्व कार्यक्रम में बोले सांसद
महिला कार्यकर्ताओं ने स्वयं 50 नए कार्यकर्ता जोड़ने का संकल्प लिया
अमर उजला ब्यूरो
कोटद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कोटद्वार में सदस्यता महापर्व का आयोजन किया गया। इसमें संगठन को बुलंदी पर पहुंचाने के लिए पौड़ी जिले की प्रत्येक महिला कार्यकर्ताओं ने स्वयं 50 नए कार्यकर्ता जोड़ने का संकल्प लिया।
शनिवार को मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु खुगशाल की अध्यक्षता में आयोजित सदस्यता अभियान का बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी, पौड़ी विधायक मुकेश कोली और भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने शुभारंभ किया। इस मौके पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया। कहा कि महिला कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते पार्टी बुलंदियों को छू रही है। यही कारण है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में आज देश ही नहीं, पूरे विश्व में भाजपा की लहर चल रही है। लोग स्वत: ही भाजपा में शामिल होने को बेताब हैं। ऐसे में नई महिलाओं को पार्टी में जोड़ना कार्यकर्ताओं के लिए आसान है।
विज्ञापन

महिला मोर्चा के सदस्यता अभियान की प्रदेश प्रभारी यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि महिला कार्यकर्ता सदस्य बनाने, वोट डलवाने से लेकर वोट डालने के कार्य में पार्टी के लिए अग्रणी भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं से स्वयं 50 नए सदस्य बनाने की अपील की है। इस अवसर पर राज्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद अंथवाल, कर्नल सीएम नौटियाल (सेनि), प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, महामंत्री सरला खंडूड़ी, राज रावत, सीता शर्मा, अभिलाषा भारद्वाज, रश्मि राणा व बीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हेमलता भट्ट और मानेश्वरी बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed