{"_id":"61c874b5a56f7f5e68628e50","slug":"mahila-mangal-dal-bhatbow-tops-in-folk-costume-competition-kotdwar-news-drn399871469","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक परिधान प्रतियोगिता में महिला मंगल दल भतबौ अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक परिधान प्रतियोगिता में महिला मंगल दल भतबौ अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी की ओर से लोक और पौराणिक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए बीरोंखाल ब्लॉक स्तरीय परंपरागत लोक परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लाक की 70 से अधिक महिला मंगल दलों से जुड़ी महिलाएं गढ़वाल और कुमाऊं की पारंपरिक वेशभूषा सजकर आईं। प्रतियोगिता में महिला मंगल दल भतबौ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5001 रुपये और विनर ट्रॉफी जीती।
स्यूंसी में आयोजित परिधान प्रतियोगिता का ब्लॉक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में अपनी परंपराओं और संस्कृति को जागृत करने के लिए यह आयोजन किया गया है। उन्होंने लोगों से लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में महिला मंगल दल भतबौ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5001 रुपये और विनर ट्रॉफी, गुरु राम राय बैजरो ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए 2501 रुपये और ट्राफी और महिला मंगल दल डुमैला मल्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए 1501 रुपये की नकद धनराशि एवं आकर्षक ट्रॉफी जीती। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के टॉप 20 के महिला मंगल दलों को परंपरागत लोक परिधान किट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पौड़ी राधा कंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नैनीडांडा रश्मि कंडारी पटवाल, सरिता पोखरियाल, धीरज सिंह आर्य, हीरा सिंह उनियाल, दलीप सिंह रावत, मैत्रेय प्रकाश, चित्र सिंह कंडारी, सैन सिंह शाह, विनोद नेगी और देशबंधु बिष्ट आदि मौजूद थे।