फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   mahatirth devprayag shall be made in th name of the web site

महातीर्थ देवप्रयाग के नाम पर बनाई जाएगी वेबसाइट

Wed, 13 Jan 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 13 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
श्री रघुनाथ मंदिर में आयोजित पौष माह की महापूजा का विधि विधान से समापन हो गया।  महापूजा में श्रद्धालुओं को रेवडिय़ां व खिचड़ी प्रसाद के रुप में वितरित की गई। 
विज्ञापन



बुधवार को महापूजा के समापन अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह ने कहा  कि महातीर्थ देवप्रयाग के नाम पर एक वेबसाइट बनाई जाएगी।
विज्ञापन


इसको मंदिर समिति की वेबसाइट से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति के 52 मंदिरों में चौलाई के लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष समिति को चौलाई के लड्डू से 20 लाख की आय हुई है। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग में गंगा आरती के लिए समिति की ओर से सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि बसंत पंचमी को बदरीनाथ के रावल गंगा स्नान करने देवप्रयाग पहुंचेंगे। इस अवसर पर पंडा पंचायत के अध्यक्ष केके कोटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, डा. शैलेंद्र शास्त्री, माधव मेवाड़, नटवर लाल आदि मौजूद थे।

 इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री दिवाकर भट्ट भी मौजूद रहे।

अर्द्धधकुंभ का पहला स्नान आज
अर्द्धकुंभ का पहला स्नान मकर संक्रांति को किया जाएगा। इसमें बदरीश पंडा पंचायत, तीर्थ पुरोहित समाज पहला स्नान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed