फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Made aware of Kovid through programs

कार्यक्रमों से किया कोविड के प्रति जागरूक

Mon, 09 Aug 2021 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Made aware of Kovid through programs
एकेश्वर ब्लाक के स्योली गांव में नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक करते परम प - फोटो : KOTDWAR
परम पर्वतीय रंगमंच एवं सांस्कृतिक समिति के कलाकारों ने एकेश्वर ब्लाक के विभिन्न गांवों में कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों को कोविड संक्रमण से बचाव के तरीके बताए। साथ ही कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन

एकेश्वर ब्लाक के स्योली गांव में आयोजित कार्यक्रम में परम के कलाकारों ने नाटक ‘जिम्मेदारी है हमारी’ का भावपूर्ण मंचन किया। हास्य और व्यंग के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों से कोरोना नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। मास्क का हरदम करना है उपयोग... गीत की प्रस्तुति के साथ कोविड वैक्सीनेशन के महत्व पर भी जानकारी दी गई। साथ ही नाटक और गीतों के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना आदि की जानकारी दी। परम टीम लीडर रंगकर्मी योगंबर पोली ने बताया कि टीम में सुदीप घिल्डियाल, सुमित कुंवर, रघुवीर पंवार, पारस रावत, नीरज नेगी, प्रीति रावत और अनामिका आदि कलाकार शामिल हैं। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी आकिब अफजाल, जयप्रकाश, ग्राम प्रधान राजन गुसाईं (सतपाली), शोभा देवी (पातल), रेनू देवी (गुराड़), उप प्रधान रतन प्रकाश सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता देवी, कुसुम पांडेय और कमला देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed