{"_id":"6ac4d3d774defa6dba00eb9a","slug":"lord-shri-rams-coronation-took-place-in-beladat-prasad-was-distributed-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127123-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बेलाडाट में प्रभु श्रीराम का हुआ राजतिलक, हुआ प्रसाद वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बेलाडाट में प्रभु श्रीराम का हुआ राजतिलक, हुआ प्रसाद वितरण
Tue, 06 Oct 2026 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 06 Oct 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार/कण्वघाटी। बेलाडाट, लालपुर में प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ श्री बद्री केदार रामलीला समिति की ओर से जारी रामलीला का समापन हो गया। वहीं, किशनपुर में मेघनाद वध एवं सुलोचना सती की लीला का मंचन किया गया।
बद्री केदार रामलीला समिति कोटद्वार की ओर से बेलाडाट लालपुर में आयोजित रामलीला मंचन में समिति सदस्यों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का राजतिलक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती की। इस मौके पर प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। लोकेश थपलियाल (श्रीराम), अरुणा नेगी (सीता), प्रकाशदीप द्विवेदी (लक्ष्मण) समेत सभी पात्रों के अभिनय की सराहना की गई। समिति के अध्यक्ष लोकेश थपलियाल, सचिव राकेश शाह, संरक्षक सुभाष कुकरेती, कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी आदि का सहयोग रहा।
वहीं, भाबर के किशनपुर में देवभूमि सामाजिक संस्था की ओर से जारी रामलीला मंचन में मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध, मेघनाद वध और सुलोचना सती की लीला का मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ गीता नेगी, रंजना रावत, पार्षद भीम सिंह नेगी और दीपक कुकरेती ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष गौरव कुकरेती, आयोजक शोभित मैठाणी, अजय डबराल, रोशन धूलिया, पंकज बडोला, देवाशीष जोशी, आशीष कुमार, नरेंद्र भारद्वाज, सुषमा भट्ट, तारा ढोंडियाल, कुसुम देवी, शीला देवी, किरन सहित कई लोग मौजूद रहे। मंच संचालन गणेश धूलिया और प्रियांशु भट्ट ने किया।