फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   lockdown Workers stopped on foot

पैदल ही घर जा रहे मजदूरों को रोका

Wed, 06 May 2020 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
lockdown Workers stopped on foot
यूपी पहुंचे मजदूर वापस जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया जाते हुए। - फोटो : KOTDWAR
भाबर के जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया से चोरी छिपे पैदल गोरखपुर, झारखंड और नेपाल के लिए निकले 13 मजदूरों को पुलिस ने वापस भेज दिया। मजदूरों का कहना कि उन्हें अप्रैल से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में वे अब पैदल ही घर के लिए निकले हैं। यूपी पुलिस ने उनको पकड़कर उत्तराखंड के बॉडर पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

श्रमिक सूबेदार पटेल ने बताया कि भाबर के जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया की दो स्टील फैक्ट्रियों में कार्यरत 13 मजदूर बुधवार सुबह तड़के तीन बजे चोरी-छिपे यूपी बार्डर पार कर गए। रास्ते में उन्हें नजीबाबाद थाने की पुलिस मिली थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। जिस पर वे आगे चल दिए। नगीना पहुंचने पर वहां की पुलिस ने उन्हें रोक लिया और बाद में उन्हें दोपहर एक बजे एक वाहन से वापस कौड़िया चैकपोस्ट लाकर छोड़ दिया। कौड़िया में कोतवाली पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से इनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई। इसके बाद उन्हें भाबर ले जाया गया। श्रमिकों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उन्हें फैक्ट्री प्रबंधन ने उन्हें अप्रैल की मजदूरी नहीं दी है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed