फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Live gas supply disrupted in several areas of Srinagar

Kotdwar News: श्रीनगर में कई क्षेत्रों में चरमराई रसोई गैस की आपूर्ति

Mon, 22 Sep 2025 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Live gas supply disrupted in several areas of Srinagar
श्रीनगर। नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीनगर गैस एजेंसी से घरेलू रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीनगर गैस एजेंसी से नगर क्षेत्र सहित कई निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है। लेकिन इस महीने एजेंसी को हरिद्वार स्थित प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति विलंब से होने के कारण कई क्षेत्रों में घरेलू गैस की आपूर्ति चरमरा गई हैै।
विज्ञापन

कीर्तिनगर विकासखंड के डांगचौरा निवासी उर्मिला देवी, कुसुम देवी आदि ने बताया कि पिछले माह से क्षेत्र में गैस की आपूर्ति नहीं की गई है। इससे दिक्कतें हो रही हैं। वहीं भंडाली निवासी बद्री प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति सुचारु नहीं रहती है। निर्धारित समय पर गैस सिलिंडर न पहुंचने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। श्रीनगर गैस एजेंसी के प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि प्लांट स्थित ड्राइवरों की हड़ताल के कारण कुछ क्षेत्रों में इस महीने रसोई गैस की आपूर्ति में विलंब हो रहा है। सभी क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed