{"_id":"5eea364e8ebc3e42cc6616ec","slug":"liquor-store-will-be-removed-in-a-week-dr-harak-singh-kotdwar-news-drn347368935","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में हट जाएगी शराब की दुकान: डा. हरक सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में हट जाएगी शराब की दुकान: डा. हरक सिंह
विज्ञापन
सनेह तल्ली में अंग्रेजी शराब की मोबाइल शाप के विरोध में महिलाओं का धरना-प्रदर्शन बुधवार को 18वें दिन भी जारी रहा। धरना-प्रदर्शन के बाद महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत से उनके आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद मंत्री ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को मोबाइल शॉप बंद कर एक सप्ताह में शराब की दुकान को सनेह से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
बुधवार को क्षेत्र की महिलाएं सनेह के धरना स्थल पर एकत्रित हुई। यहां उन्होंने अंग्रेजी शराब की दुकान को मोबाइल वैन शॉप में तब्दील करने पर विरोध जताते हुए धरना दिया। महिलाओं का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत से मिलकर जब महिलाओं ने शराब की दुकान बंद करवाने की बात कही तो प्रशासन ने दुकान पर ताले डालकर मोबाइल वैन शॉप खुलवा दी। मोबाइल शॉप का भी क्षेत्र में पुरजोर विरोध हो रहा है। बुधवार को अंजू पुंडीर की अगुवाई में महिलाओं ने मंत्री से उनके आवास में मुलाकात की। मंत्री ने आबकारी विभाग को एक सप्ताह के भीतर दुकान को सनेह क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि दुकान को शिफ्ट करने के लिए विभाग को सप्ताहभर का समय जरूर देना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान गमली देवी, अंजू पुंडीर, बीना कोटियाल, रेनू कोटियाल, सतेश्वरी देवी, कमला देवी आदि शामिल रही।