{"_id":"c12d164fa5bcfb08b23386ceef406365","slug":"leopard-killed-two-years-girl-at-her-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन से बच्ची को उठा ले गया गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगन से बच्ची को उठा ले गया गुलदार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखड़ा ब्लाक के बौंदर गांव में घर के आंगन में खेल रही ढाई साल की मासूम बच्ची को दिनदहाड़े गुलदार उठा ले गया। ग्रामीणों को बच्ची का शव घर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। घटना के बाद से गांव में दहशत के साथ ही मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
चौबट्टाखाल के तहसीलदार सुभाष ध्यानी के अनुसार गांव के मातबर सिंह की ढाई साल की पुत्री पायल को शनिवार दोपहर एक बजे गुलदार उठाकर ले गया। घटना के समय घर में पायल की विकलांग दादी ही मौजूद थी, उसकी मां और दादा जंगल में घास के लिए गए थे। पायल का घर गांव से कुछ दूरी पर एकांत में है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर वन विभाग और राजस्व विभाग की टीमों ने मौका मुआयना किया। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में शूटर जाय हुकिल को तैनात कर दिया है। वहीं विभागीय कर्मी भी रात्रि गश्त कर रहे है। घटना पर शोक जताते हुए ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र रावत ने वन विभाग से मृतक बच्ची के परिजनों को अविलंब मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन