फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Late in Dugadda Welcome gate will be built in the name of Baldev Singh Arya

दुगड्डा में स्व. बलदेव सिंह आर्य के नाम पर बनेगा स्वागत द्वार

Tue, 22 Dec 2020 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Late in Dugadda Welcome gate will be built in the name of Baldev Singh Arya
ुगड्डा में पुण्य तिथि पर गढ़वाल के प्रथम सांसद स्व. बलदेव सिंह आर्य को श्रद्धांजलि अर्पित करते मे - फोटो : KOTDWAR
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गढ़वाल के प्रथम सांसद और पूर्व मंत्री स्व. बलदेव सिंह आर्य की 28वीं पुण्य तिथि पर उनका स्मरण किया गया। इस मौके पर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। पालिकाध्यक्ष भावना चौहान ने दुगड्डा में स्व. आर्य के नाम पर भव्य स्वागत द्वार स्थापित करने की घोषणा की।
विज्ञापन

स्व. बलदेव सिंह स्मृति उद्यान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर हेमलता नेगी, पालिकाध्यक्ष भावना चौहान और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने स्व. बलदेव सिंह आर्य की प्रतिमा का माल्यार्पण कर किया। मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि स्व. आर्य के राजनीतिक और सामाजिक जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। पालिकाध्यक्ष भावना चौहान ने दुगड्डा में स्व. आर्य के नाम पर भव्य स्वागत द्वार स्थापित करने की घोषणा की। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्व. आर्य एक क्रांतिकारी समाज सुधारक थे। इस मौके पर प्रदेश सरकार से स्व. आर्य के सम्मान में उनके नाम से योजनाएं चलाने, विधानसभा भवन में उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की गई। संगठन के अध्यक्ष शिव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपक बडोला, शूरवीर सिंह खेतवाल, मनवर सिंह आर्य, विनीता भारती, प्रीति सिंह, विनोद कुमार, सतीश नेगी, मुकेश चंद्र, हरक सिंह, राजेंद्र सिंह, हरेंद्र रावत, कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के महासचिव विकास कुमार आर्य ने किया। उधर, कोटद्वार स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भी स्व. बलदेव सिंह आर्य को याद किया गया। इस मौके पर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, चंद्रमोहन सिंह रावत, वीडी नवानी, बलवीर सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed