फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Lansdowne FC beat Rishikesh FC to win the tournament

ऋषिकेश एफसी को हरा लैंसडौन एफसी ने जीता टूर्नामेंट

Wed, 29 Dec 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Lansdowne FC beat Rishikesh FC to win the tournament
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खुशहाल सिंह रावत खेल समिति की ओर से जीआईसी भृगुखाल के खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में लैंसडौन एफसी ने जीत दर्ज की। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में लैंसडौन एफसी ने ऋषिकेश एफसी को 2-0 से हराया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ऋषिकेश एफसी के अभिषेक बडोनी व मैच के हीरो लैंसडौन एफसी के अंकुर रहे।
विज्ञापन

बुधवार को लैंसडौन एफसी और ऋषिकेश एफसी के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। पहले हाफ के 20वें मिनट मेें लैंसडौन एफसी के आकाश ने पेनाल्टी के जरिए गोल दागकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। 35वेें मिनट में दीपक ने गोल दागकर लैंसडौन एफसी को 2-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। इस तरह लैंसडौन एफसी ने 2-0 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख दुगड्डा रुचि कैंत्यूरा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदीप तिवाड़ी, जयवीर सिंह रावत, अजयपाल रावत, चंद्रपाल खत्री, अति विशिष्ट अतिथि ग्रामप्रधान निसणी सुमनलता रतूड़ी, कनिष्ठ प्रमुख अशोक रावत, खेल समिति के अध्यक्ष गेंदनलाल रतूड़ी, सचिव मनमोहन सिंह नेगी, अनिल नेगी, बिजेंद्र खत्री, गुमान खत्री, सुनील नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed