{"_id":"67db03834d98614d1b07ac33","slug":"lance-naik-rabin-singhs-last-rites-performed-with-military-honours-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-644470-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लांस नायक राबिन सिंह का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लांस नायक राबिन सिंह का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
बैजरो/कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत चौकड़ी वल्ली गांव निवासी पांचवीं गढ़वाल राइफल्स के लांस नायक राबिन सिंह बिष्ट का ड्यूटी के दौरान ब्रेन स्ट्रोक से बलिदान हो गया है। उन्होंने चंडीगढ़ कमांड हास्पिटल में मंगलवार सुबह 5:00 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को गांव के पैतृक घाट पर किया गया।
राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र नौटियाल ने बताया कि लांस नायक राबिन सिंह बिष्ट जम्मू कश्मीर के कारगिल पोस्ट पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान ब्रेन स्ट्रोक के कारण 14 दिनों से उनका उपचार चंडीगढ़ कमांड हास्पिटल में चल रहा था। मंगलवार सुबह पांच बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। देर रात 1:00 बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंच गया था। बुधवार को दालका सेरा स्थित पैतृक घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पिता बृजपाल सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार मोहित सिंह देउपा, कानूनगो ओमप्रकाश भट्ट, राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र नौटियाल के अलावा रिखणीखाल के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मोहम्मद अकरम मौजूद रहे। संवाद