फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   laldhang road cutting in process

लालढांग-कोटद्वार रेंज को बफर जोन बनाना गलत निर्णय: डा.हरक सिंह रावत

Fri, 12 Jul 2019 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
laldhang road cutting in process
कोटद्वार। वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार लालढांग-चिलरखाल मार्ग निर्माण की बाधाओं को दूर में जुटी है। सुप्रीम कोर्ट में सरकार अपना और राज्य की जनता के हित की मजबूूती से पैरवी कर रही है। लालढांग मार्ग केवल कोटद्वार या हरिद्वार के लोगों के लिए नहीं बन रहा है, इससे पूरे राज्य को फायदा मिलेगा। जल्द ही राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। वन मंत्री ने कहा कि लालढांग मार्ग पर नियमानुसार काम हुआ है। उन्होंने लालढांग-कोटद्वार रेंज को बफर जोन बनाना गलत निर्णय करार दिया।
विज्ञापन

वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारवार्ता की। अमर उजाला के एक सवाल के जवाब में वन मंत्री ने स्वीकारा कि लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग और कोटद्वार रेंज को राजाजी टाइगर रिजर्व का बफर जोन बनाने का तत्कालीन सरकार का निर्णय गलत था। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में क्षेत्र की जनता की ओर से इसका पुरजोर विरोध दर्ज कराया गया था। इसके बाद भी इसे जबरन बफर जोन बनाया गया। क्षेत्र के तत्कालीन जनप्रतिनिधियों की ओर से इसका सरकार में विरोध दर्ज कराया जाना चाहिए था। कहा कि वह लैंसडौन वन प्रभाग के कोटड़ी और दुगड्डा रेंज को कार्बेट टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शामिल करने के पक्ष में नहीं हैं। लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र से भी कार्बेट से सटे ग्रामीण अंचलों को सेंसटिव जोन में शामिल करने का विरोध हुआ है। सरकार जनता के हित का पूरा ख्याल रखेगी। इस मौके पर कोटद्वार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, मुन्नालाल मिश्रा, विकास माहेश्वरी व सुधीर बहुगुणा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-फोटो
हरेला पर्व पर बांटे फलदार पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। कृषि, उद्यान एवं विपणन बोर्ड की ओर से भाबर क्षेत्र के दुर्गापुरी में आयोजित हरेला पर्व पर भाबर के लोगों को फलदार पौधों का वितरण किया गया।
शुक्रवार को एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित हरेला पर्व का शुभारंभ वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को चार-चार फलदार पौधे वितरित किए। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि आज विश्व में सबसे ज्वलंत मुद्दा प्रदूषण है। उन्होंने कहा कि आज हमें हर शुभ कार्य को यादगार बनाने के लिए पौधरोपण करना चाहिए और उसकी देखरेख भी करनी चाहिए। तभी हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दे सकेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, निदेशक उद्यान विभाग, पार्षद अनिल नेगी, मनोज पांथरी, कुलदीप रावत, सौरभ नौडियाल, विजय लखेड़ा, शशिबाला केष्टवाल, प्रकाश टम्टा, सुधीर बहुगुणा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजगौरव नौडियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed