{"_id":"0ca391f22a292aa88827dcacefa75f91","slug":"ladies-on-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का प्रदर्शन
कोटद्वार
Updated Mon, 07 Dec 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रास्टनगंज की एक महिला के साथ उसके देवर द्वारा किए गए दुराचार के प्रयास और मारपीट के मामले में पुलिस की ओर से रिपोर्ट नहीं लिखे जाने पर नाराज ग्रास्टनगंज की महिलाओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। चेताया कि शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे कोतवाली में आंदोलन करने को विवश होंगी।
सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र बिष्ट के नेतृत्व में ग्रास्टनगंज की महिलाएं कोतवाली पहुंची। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित महिला ने बताया कि शनिवार रात को उसका पति शादी में गया हुआ था। तभी उसका देवर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वह रविवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने उनकी किसी प्रकार से मदद नहीं की। पुलिस को आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करना चाहिए।
इस अवसर पर माहेश्वरी देवी, सुधा असवाल, विनीता राणा, उषा देवी, मोनिका देवी, शालू देवी, मंजू देवी, सरोजबाला, राजेश्वरी मंडराल, हरि देवी आदि मौजूद थे।