फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar's daughter Devyakshi became Sub Lieutenant in the Indian Navy

Kotdwar News: कोटद्वार की बेटी देव्याक्षी बनीं भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट

Sun, 30 Nov 2025 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 30 Nov 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar's daughter Devyakshi became Sub Lieutenant in the Indian Navy
कोटद्वार। नगर के शिवपुर निवासी देव्याक्षी देवरानी ने भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया है। शनिवार को भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला (केरल) में आयोजित पासिंग आउट परेड में देव्याक्षी को सब लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त हुआ। परेड में देव्याक्षी ने एक प्लाटून का नेतृत्व किया। इस दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

मूल रूप से द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम सीम निवासी देव्याक्षी देवरानी ने वर्ष 2024 में एमएससी की पढ़ाई पूरी की। शुरुआत से ही रूझान सेना में जाने का रहा। वह एनसीसी की कैडेट भी रहीं। वर्ष 2024 में सलेक्शन सेंटर बोर्ड कोलकाता की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद देव्याक्षी का चयन भारतीय नौसेना में हुआ। भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला में एक साल का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्हें सब लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त हुआ। देव्याक्षी के पिता लक्ष्मी विलास देवरानी जीआईसी पाली में हिंदी के शिक्षक और मां संगीता देवरानी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed