फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar Roadways depot bus seized, driver arrested

Kotdwar News: कोटद्वार रोडवेज डिपो की बस सीज, चालक गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar Roadways depot bus seized, driver arrested
कोटद्वार। यातायात पुलिस ने कोटद्वार रोडवेज डिपो की बस को सीज कर दिया। दरअसल, रिखणीखाल से कोटद्वार आ रही रोडवेज बस का चालक यातायात पुलिस को नशे की हालत में मिला। बस में कई यात्री सवार थे। इसके अलावा नो पार्किंग में खड़े 20 निजी वाहनों के चालान किए गए। रविवार को लैंसडौन में शहीद सम्मान समारोह आयोजित होगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। शनिवार को दिनभर यातायात पुलिस अलग-अलग रूट पर सक्रिय रही। एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर यातायात निरीक्षक संदीप तोमर के नेतृत्व में पुलिसकर्मी रास्तों को खुला रखने, जाम नहीं लगने देने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ ही ओवरलोडिंग रोकने, वाहनों की गति को नियंत्रित करने और नशे की हालत में वाहन चला रहे चालकों की धरपकड़ के लिए आकस्मिक चेकिंग में जुटे थे।शनिवार शाम करीब 4:15 बजे रिखणीखाल से कोटद्वार आ रही कोटद्वार डिपो की रोडवेज बस को लैंसडौन थाना क्षेत्र में देहरीखाल के निकट रोककर चेक किया गया। अल्कोमीटर द्वारा की गई जांच में बस का चालक प्रेम सिंह नशे की हालत में मिला। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से रोडवेज बस को सीज कर दिया और चालक को हिरासत में ले लिया। रोडवेज बस को चालक समेत लैंसडौन पुलिस को साैंप दिया गया। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से कोटद्वार लाया गया।यातायात निरीक्षक ने बताया कि कोटद्वार में रोडवेज डिपो के आसपास और शहर में अलग-अलग जगहों पर नो पार्किंग में अनाधिकृत रूप से खड़े होने वाले 20 निजी वाहनों के चालान किए गए हैं। उन्होंने आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed