फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar-Ramnagar passenger bus service will not run

आज से नहीं चलेंगी कोटद्वार-रामनगर यात्री बस सेवा

Thu, 25 Feb 2021 10:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar-Ramnagar passenger bus service will not run
कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के कोर जोन से गुजरने वाली जीएमओयू की कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर यात्री बस सेवा को बंद करने का फरमान जीएमओयू मुख्यालय कोटद्वार पहुंच गया है। शुक्रवार से मार्ग पर संचालित दोनों बस सेवाएं नहीं चलेंगी। जीएमओयू की ओर से बृहस्पतिवार को इस बारे में अपने कोटद्वार डिपो को दिशा निर्देश जारी कर बस सेवा बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

करीब दो साल बाद वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के दिशा निर्देश पर वन विभाग ने कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर मार्ग पर दो यात्री वाहनों के संचालन की अनुमति बीते वर्ष 23 दिसंबर को दी थी। 25 दिसंबर से मार्ग पर जीएमओयू की दो बस सेवाओं का संचालन शुरू किया गया। इस बीच एक एनजीओ की ओर से सुप्रीम कोर्ट में उक्त आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई, जिसमें वन विभाग के निर्णय को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के खिलाफ बताया। इस पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने गत 18 फरवरी को स्थगित करने के आदेश पारित किए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में 24 फरवरी को सीटीआर के निदेशक का पत्र जीएमओयू मुख्यालय कोटद्वार को प्राप्त हो गया है। जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने कालागढ़ रामनगर मार्ग पर बस बंद करने के आदेश की पुष्टि की है।
विज्ञापन

दोगुना किराया देना पड़ेगा
कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर वन मोटर मार्ग राज्य की सीमा के भीतर से गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है। कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर वन मोटर मार्ग से आवाजाही करने पर कोटद्वार से कालागढ़ की दूरी जहां 48 किमी है, वहीं रामनगर की दूरी महज 88 किमी है। यूपी के रास्ते जहां कालागढ़ की दूरी 99 किमी है, वहीं रामनगर की दूरी 138 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed