{"_id":"66f6f52a83ad622c4f0e41ec","slug":"kotdwar-news-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-512160-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जीएमओयू बचाओ संघर्ष समिति ने दी 29 से दोबारा चक्काजाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जीएमओयू बचाओ संघर्ष समिति ने दी 29 से दोबारा चक्काजाम की चेतावनी
विज्ञापन
कोटद्वार। जीएमओयू बचाओ संघर्ष समिति ने कंपनी प्रबंधन पर प्रशासन की मौजूदगी में हुए समझौते को दरकिनार कर 30 सितंबर को वार्षिक आम बैठक बुलाने का आरोप लगाया है। समिति ने कंपनी प्रबंधन की मनमानी के विरोध में 29 सितंबर से पुन: चक्काजाम और तालाबंदी की चेतावनी दी है।समिति के अध्यक्ष सत्यानंद भट्ट ने एसडीएम के माध्यम से इस संबंध में डीएम पौड़ी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी प्रबंधन की हिटलरशाही के कारण जीएमओयू का अस्तित्व खतरे में है। कंपनी प्रबंधन वाहनों को खड़े रखकर, वाहन स्वामियों पर अर्थदंड लगाकर, उनकी सदस्यता निलंबित कर वाहन स्वामियों का उत्पीड़न कर रही है। कहा कि इस संबंध में जीएमओयू बचाओ संघर्ष समिति ने पूर्व में आंदोलन किया था। विगत 13 सितंबर को स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन और जीएमओयू बचाओ समिति के बीच लिखित समझौता हुआ था। जिसमें सभी सदस्यों की सदस्यता बहाल कर प्रशासन की देखरेख में एजीएम बैठक और संचालकों के चुनाव कराने पर सहमति बनी थी। कंपनी प्रबंधन ने इस समझौते को दरकिनार कर 30 सितंबर को एजीएम की बैठक बुलाई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि संघर्ष समिति ने गत 21 सितंबर को एसडीएम को पुन: ज्ञापन दिया था। जिस पर कंपनी प्रबंधन से कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कंपनी संचालकों के निष्पक्ष चुनाव और कंपनी में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच होने तक संचालक पद पर प्रतिबंध लगाने और कंपनी को लिमिटेड से एसोसिएट बनाने संबंधी वार्षिक बैठक के विशेष प्रस्ताव संख्या 8 पर रोक लगाने की मांग की है। चेतावनी दी कि सहमति न बनने पर संघर्ष समिति के बैनर तले सभी वाहन स्वामी पूर्व की भांति 28 सितंबर से जीएमओयू मुख्यालय के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करेंगे और 29 सितंबर से चक्काजाम और कंपनी के गेट पर तालाबंदी को बाध्य होंगे।