फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kirtan troupe Suunsi Bazaar tops in group folklore

Kotdwar News: समूह लोकगीत में कीर्तन मंडली स्यूंसी बाजार अव्वल

Sat, 21 Sep 2024 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Kirtan troupe Suunsi Bazaar tops in group folklore

विज्ञापन
बैजरो। बीरोंखाल के अंतर्गत खंड विकास कार्यालय में युवा महोत्सव आयोजित हुआ। जिसमें समूह लोकगीत में कीर्तन मंडली स्यूंसी बाजार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, समूह लोक नृत्य में ग्राम सभा नौगांव विजेता रही।




ब्लाॅक मुख्यालय में आयोजित युवा महोत्सव का उद्घाटन ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी व प्रधान संघ के अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। समूह लोकगीत में स्यूंसी व लोकनृत्य में नौगांव विजयी रहा। वहींं लोकनृत्य एकल में आयुषी नेगी व लोकगीत एकल में सृष्टि विजयी रही। कहानी लेखन में मनीषा बिष्ट ने प्रथम, रीता बिष्ट ने द्वितीय व संजना ने तृतीय स्थान पाया। पोस्टर प्रतियोगिता में सुंजन निवासी ग्राम कोठिला ने प्रथम स्थान पाया। बीरोंखाल के कृष्णा ने द्वितीय व बैजरो की आयुषी नेगी ने तृतीय स्थान पाया। इस अवसर पर विजेताओं को खंड विकास अधिकारी जयपाल सिंह पयाल, बंगार की क्षेत्र पंचायत सदस्य सुषमा कंडारी, ओमपाल बिष्ट, कुलदीप नेगी व युवा कल्याण अधिकारी महेश राठौर ने प्रशस्तिपत्र व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मंच संचालन सुनील कोटनाला ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed