फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kho-Kho: The final match will be between Dugadda and Dwarikhal.

खो-खो: दुगड्डा और द्वारीखाल के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Sat, 04 Oct 2025 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kho-Kho: The final match will be between Dugadda and Dwarikhal.
पौड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 75वीं जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता रांसी स्टेडियम में शुरू हो गई। प्रतियोगिता सात अक्तूबर तक होगी। इस दौरान पहले दिन खो-खो के अंडर 19 के बालक वर्ग में दुगड्डा और द्वारीखाल ने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शनिवार को रांसी स्टेडियम में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, व्यापार संघ के अध्यक्ष विनय शर्मा ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि खेल भावना से खेलने पर हम जीवन में सफलताएं प्राप्त करते हैं। पूर्व जिपं अध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने कहा कि खिलाड़ियों का उत्सावर्द्धन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत पहले दिन खो-खो के अंडर 19 बालक वर्ग में दुगड्डा और पोखड़ा के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें दुगडडा ने जीत हासिल की। दूसरे सेमीफाइनल में द्वारीखाल ने एकेश्वर को हराया। रविवार को दुगडडा और द्वारीखाल के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी नागेंद्र बर्तवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 15 ब्लाॅकों के करीब 1200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, हैंडबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो, योगा आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस मौके पर जिला खेल समंवयक योगंबर सिंह नेगी, कार्यक्रम संयोजक बालेश्वर प्रसाद, रचना सिरस्वाल, बबीता रावत, कमल उप्रेती, भवान सिंह नेगी, हरदीप रावत, रघुराज चौहान और जयदीप रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed