{"_id":"67c34393d538afdf93067bc4","slug":"khatauni-not-received-due-to-interruption-of-electricity-and-internet-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-631328-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बिजली और इंटरनेट बाधित होने से नहीं मिली खतौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बिजली और इंटरनेट बाधित होने से नहीं मिली खतौनी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। तहसील परिसर में खसरा खतौनी नहीं मिलने से किसान और भू-स्वामी परेशान रहे। कभी बिजली तो कभी इंटरनेट न होने से आए दिन खतौनी नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
शनिवार की दोपहर करीब एक बजे कई किसान और भू-स्वामी तहसील परिसर में बने खसरा-खतौनी कक्ष की खिड़की पर लाइन लगाए खड़े रहे। लोगों का कहना था कि उन्हें लाइन में लगे हुए एक घंटे से अधिक समय हो चुका है, लेकिन उनकी जमीन की खतौनी उन्हें नहीं मिल पा रही है। खतौनी नहीं मिलने से उनकी समय की बर्बादी तो हुई ही, साथ ही उनके कई काम प्रभावित भी हुए।
जशोधरपुर से आए अंकुर रावत, शिवपुर से आए दीपक गौड़, हल्दूखाता क्षेत्र से आए रघुवीर सिंह, सनेह क्षेत्र से आए संजय रावत का कहना था कि कभी बिजली तो कभी इंटरनेट बाधित होने की बात कहकर खतौनी बना रहे ई-डिस्ट्रिक्ट कर्मचारी सीट से उठकर चले गए और लौटकर नहीं आए। इसके बाद बिजली होने पर भी उनकी खतौनी नहीं बनी। मध्यावकाश के बाद काउंटर नहीं खुला। किसानों एवं अलग-अलग श्रेणी के भू-स्वामियों ने एसडीएम से तहसील कंपाउंड में आमजन से जुड़े प्रमुख पटलों का समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण कर इसमें सुधार कराने की मांग की।
विज्ञापन
किसी भू-स्वामी अथवा किसान ने ऐसी कोई शिकायत नहीं की। वेबसाइट नहीं चल पाने के कारण कुछ समय के लिए समस्या आई होगी। कर्मचारी और संसाधन पर्याप्त हैं। पुन: ऐसी समस्या आने पर किसान/भू-स्वामी उनसे मिलकर समस्या बता सकते हैं।
-सोहन सिंह सैनी, एसडीएम कोटद्वार