फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kaudiala-Byasghat motor road blocked for six days due to landslide

Kotdwar News: भूस्खलन से कौडियाला-ब्यासघाट मोटर मार्ग छह दिन से बाधित

Thu, 03 Oct 2024 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Kaudiala-Byasghat motor road blocked for six days due to landslide

विज्ञापन
कोटद्वार/जयहरीखाल। कौडियाला-ब्यासघाट मोटर मार्ग पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण पिछले छह दिनों से बंद है। मोटर मार्ग बंद होने से द्वारीखाल ब्लॉक के बिचला ढांगू क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय पौड़ी से सड़क संपर्क कट गया है। लोनिवि श्रीनगर भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट नहीं कर पा रहा है।

गत तीन साल पहले कौडियाला-ब्यासघाट मोटर मार्ग पर बागी गांव और नयार नदी में बने वैली ब्रिज के मध्य दो स्थानों पर पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। जरा सी बारिश में पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ रहा है, जिससे कौडियाला-ब्यासघाट मोटर मार्ग बार-बार बंद हो रहा है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को भारी बारिश होने के कारण भूस्खलन जोन से लगातार मलबा और पत्थर आ रहे हैं। मार्ग बंद होने की सूचना के बाद लोनिवि श्रीनगर की जेसीबी मौके पर पहुंची, लेकिन पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण जेसीबी ऑपरेटर ने मलबा हटाने से हाथ खड़े कर दिए। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण बिचला ढांगू पट्टी के बागी, किनसुर, तैड़ी, हथनूड़, कोठार, क्यार, कांडी, खंड, सिमालू आदि गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। क्षेत्र के लोग देवप्रयाग, सतपुली और जिला मुख्यालय पौड़ी आवाजाही नहीं जा पा रहे हैं। वहीं, सिलोगी, चैलूसैंण से डांडा नागराजा की यात्रा पर जाने वाले लोग वहां नहीं जा पा रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रभु दयाल बड़थ्वाल, बनमाली बड़थ्वाल, पीतांबर दत्त बड़थ्वाल आदि ने बताया कि बागी गांव के पास तीन साल से हो रहे भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट करने के लिए लोनिवि श्रीनगर के अधिकारियों को कहा गया, लेकिन अधिकारी इस मार्ग की सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


कौडियाला-ब्यासघाट मोटर मार्ग नयार नदी में बने वैली ब्रिज के पास भूस्खलन के कारण मार्ग बंद है। मार्ग खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार मलबा आने के कारण काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-किशोर कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed