{"_id":"60c8901c8ebc3e2ed466beb8","slug":"kandi-road-got-green-signal-from-national-wildlife-board-kotdwar-news-drn381616915","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से कंडी रोड को मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से कंडी रोड को मिली हरी झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडी रोड के प्रमुख भाग चिल्लरखाल-लालढांग वन मोटर मार्ग की मरम्मत को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी मिलने से कंडी रोड संघर्ष समिति ने खुशी जताई है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि लालढांग मार्ग क्षेत्र की लाइफ लाइन है, जिसे मानसून सत्र में भी यातायात के लिए खोला जाना चाहिए।
समिति के संयोजक जीत सिंह पटवाल, राजेंद्र जजेड़ी, चंद्रप्रकाश नैथानी, गोविंद डंडरियाल, डबल सिंह रावत, सीपी डोबरियाल समेत सभी सदस्यों ने लालढांग मार्ग को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की हरी झंडी दिए जाने पर केंद्र व राज्य सरकार का आभार जताया है। कहा कि मार्ग के निर्माण की मांग राज्य गठन के बाद से चल रही है। कहा कि क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत की पहल पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयास रंग लाए हैं। राज्य सरकार को जल्द सड़क का निर्माण कराकर इसे मानसून सत्र में भी यातायात के लिए खोलने का प्रयास करना होगा।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल, मनमोहन पांडेय, विकास कुकरेती, विमल प्रसाद शुक्ला, राजेंद्र बिष्ट, कुबेर सिंह जलाल समेत कई लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, गोविंद डंडरियाल, सीपी डोबरियाल, बलवान सिंह रावत, कैप्टन सीपी धूलिया का कहना है कि क्षेत्रवासी सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं।