फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Justice for Ankita Committee burnt the effigy of Yamkeshwar MLA, protest

Kotdwar News: जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी ने यमकेश्वर की विधायक का पुतला फूंका, प्रदर्शन

Wed, 16 Oct 2024 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Justice for Ankita Committee burnt the effigy of Yamkeshwar MLA, protest
कोटद्वार। जस्टिस फॉर अंकिता भंडारी कमेटी के बैनर तले जिलेभर के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों और महिलाओं ने बुधवार को सिमलचौड़ स्थित अदालत परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने और मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से अदालत परिसर व इसके बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।
विज्ञापन

बुधवार को कोटद्वार के सिमलचौड़ स्थित न्यायालय भवन के एडीजे कोर्ट में अंकिता हत्याकांड की सुनवाई थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे जस्टिस फॉर अंकिता भंडारी कमेटी के बैनर के साथ कई संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़ी महिलाएं सिमलचौड़ कोर्ट परिसर के बाहर पहुंची। उन्होंने अंकिता भंडारी के हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए जोरदार नारेबाजी की। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन को लेकर सीओ विभव सैनी व कोतवाल रमेश तनवार खुद मय पुलिस फोर्स अदालत परिसर में मौजूद रहे। फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को अदालत परिसर से दूर ही रखा। धरना प्रदर्शन व पुतला दहन में कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, कमेटी के संयोजक शिवानंद लखेड़ा, महिला पतंजलि योग समिति की शोभा रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रमेश भंडारी, प्रेम सिंह नेगी, सुरजी बिष्ट, हेमवती भट्ट, अनीता रावत, सुनीता देवी, बीरेंद्र रावत, क्षत्रिय उत्थान सभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, उमेद सिंह चौहान, भारत सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट समेत कई महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed