फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Joint Council delegation will meet the Chief Secretary to resolve the problems

Kotdwar News: समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्य सचिव से मिलेगा संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 27 Aug 2024 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Joint Council delegation will meet the Chief Secretary to resolve the problems

विज्ञापन
कोटद्वार। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कोटद्वार व दुगड्डा शाखा की यहां हुई बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सितंबर के प्रथम सप्ताह में प्रदेश के मुख्य सचिव से देहरादून में मिलने का निर्णय लिया गया है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों की 10 से 26 वर्ष तक संतोषजनक सेवा पर यूसीपी का लाभ दिए जाने को लेकर गंभीरता से न लिए जाने का आरोप लगाया। बैठक में कर्मचारियों की वेतन विसंगति, पदोन्नति व अन्य समस्याओं पर विमर्श किया गया। उन्होंने प्रदेश के राजकीय आईटीआई में अनुदेशकों के सैकड़ों रिक्त पद होने से प्रशिक्षण कार्य प्रभावित होने, द्वारीखाल व रिखणीखाल आदि संस्थानों में स्वीकृत ट्रेडों में प्रशिक्षण कार्य एससीवीटी के तहत संचालित किए जाने की मांग की। बैठक में विजय डोभाल को द्वारीखाल, राजदर्शन सिंह को दुगड्डा व भूपाल सिंह को संगठन का रिखणीखाल का प्रभारी बनाया गया। बैठक में मंडलीय उपाध्यक्ष श्याम सिंह, नारायण सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान, प्रकाश चौधरी, भारत सिंह और वीर सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed