फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jewels stole from inside the house in Jhandichor West

झंड़ीचौड़ पश्चिमी में घर के अंदर से गहने चुराए

Sun, 26 Dec 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Jewels stole from inside the house in Jhandichor West
भाबर के झंड़ीचौड़ पश्चिमी स्थित एक मकान से चोरों ने सोने, चांदी के जेवर चुरा लिए। सूचना मिलने पर कलालघाटी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर घर स्वामी से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

झंडीचौड़ पश्चिमी निवासी माहेश्वरी देवी पत्नी विक्रम सिंह के घर से दो दिन पूर्व एक सोने का मंगलसूत्र और एक चांदी की पायल चोरी हो गई। चोरी की घटना का पता गृहस्वामी को शनिवार सुबह पता चला जब कुछ सामान निकालने के लिए उसने अपना बक्सा खोला। शनिवार देर रात करीब पौने दस बजे उसने अपने घर की छत पर संदिग्ध व्यक्ति को देखा पीछा किया तो वह छत से कूदकर फरार हो गया। रविवार सुबह पड़ोसियों ने कलालघाटी पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर में किसी भी कमरे में और छत पर दरवाजा नहीं लगा है। गृहस्वामी ने जिस बक्से में जेवर रखे थे उसमें कुंडे ही नहीं लगे थे। चौकी इंचार्ज पीएस नेगी ने बताया कि चोरी के मामले में तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और संदिग्ध लोगों के दिखने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन

नागार्जुन मंदिर से 40 घंटियां चोरी
कण्वघाटी। द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम च्वरा स्थित नागार्जुन मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर पूजा के सामान सहित करीब 40 घंटियां चोरी कर ली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाहरी क्षेत्र में आने वाले लोगों के सत्यापन सहित चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह, स्थानीय निवासी सच्चिदानंद सुयाल, कोमल सिंह भंडारी, मनोज सिंह, छोटे सिंह, कृपाल सिंह, मेहरवान सिंह, सिद्धानंद सुुयाल और सुरेश कुमार आदि ने कहा कि रात को ग्राम च्वरा के नागार्जुन मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर पूजा का सामान और छोटी-बड़ी 40 घंटियां चुरा लीं। लगातार हुई चोरी से लोगों में भय का माहौल है। रविवार को ग्रामसभा च्वरा में लोगों ने बैठक कर निर्णय लिया गया कि बहार व क्षेत्र में जो भी अनजान लोग आते हैं उनका सत्यापन अनिवार्य होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed