फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jeep full of wedding guests fell into ditch, two dead, nine injured

Kotdwar News: बरातियों से भरी जीप खाई में गिरी, दो की मौत, नौ घायल

Fri, 04 Oct 2024 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Jeep full of wedding guests fell into ditch, two dead, nine injured
कोटद्वार। लैंसडौन तहसील क्षेत्र के नौगांव के पास शाम करीब छह बजे बरातियों से भरी एक जीप 200 फुट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में चालक समेत कुल 13 लोग सवार थे। जिनमें दो बच्चे सुरक्षित हैं। सूचना पर कोटद्वार से एसडीआरएफ, लैंसडौन और रिखणीखाल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला और बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक रंजन बिष्ट और रजिस्ट्रार कानूनगो जयकृष्ण भट्ट ने बताया कि गुनियाल गांव निवासी रोहित गुसाईं की शुक्रवार को शादी थी। सुबह बरात बसड़ा गांव पहुंची, शाम को दुल्हन की विदाई करा अन्य वाहन लौट आए। लेकिन बरातियों से भरी मैक्स जीप 8 किलोमीटर पहले सिसल्डी-सिलवाड़ मोटर मार्ग पर नौगांव के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य, लैंसडौन और रिखणीखाल थाने से पुलिस, कोटद्वार से एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घायलों को निकालने में स्थानीय स्कूलों के छात्रों ने भी सहयोग किया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दो बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी शिनाख्त मुकेश सिंह (35) निवासी गुनियाल गांव और दुल्हे की मौसेरी बहन नूतन (35) के रूप में हुई है। घायल दीप्ति रावत (21) ग्राम मोहरा दुगड्डा, दिनेश चंद्र ग्राम अजई जयहरीखाल समेत नौ लोग शामिल हैं। उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। वाहन में सवार दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत अस्पताल पहुंचे और समुचित उपचार के निर्देश दिए। घायलों ने बताया कि वाहन चालक शार्टकट रास्ते से गांव लौट रहा था। कच्ची सड़क के कारण हादसा हो गया। चर्चा यह भी थी कि मैक्स चालक ने हादसे से पहले किसी दूसरे व्यक्ति को वाहन चलाने के लिए दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed