{"_id":"68a4aace8b8523733f050a50","slug":"jaswant-singhs-valour-and-courage-remembered-on-his-birth-anniversary-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-767749-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जयंती पर जसवंत सिंह के शौर्य और पराक्रम को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जयंती पर जसवंत सिंह के शौर्य और पराक्रम को किया याद
विज्ञापन
कोटद्वार। जेएसआर मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हीरो ऑफ दि नेफा महावीर चक्र विजेता राइफलमैन बाबा जसवंत सिंह रावत की जयंती के मौके पर बीरोंखाल ब्लॉक दुनाव बाड़ियों स्थित स्मारक स्थल में उनके शौर्य और पराक्रम को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बीरोंखाल ब्लॉक के दुनाव स्थित स्मारक स्थल में जेएसआर मेमोरियल ट्रस्ट, दुनाव मंदिर समिति पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने बाबा जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राइफलमैन बाबा जसंवत सिंह ने 1962 के चीन युद्ध में नूरानांग पोस्ट पर अपने दो साथियों के साथ डटकर मुकाबला किया। दोनों साथियों की शहादत के बाद उन्होंने अकेले 72 घंटों तक मोर्चा संभालते हुए चीनी सेना के दांत खट्टे कर दिए थे। उनके अदम्य साहस के सामने चीनी सेना नमस्तक हो गई थी। इस मौके पर जेआरएस मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव मदन सिंह रावत, संरक्षक प्रेम सिंह नेगी, सतेंद्र सिंह रावत, दुनाव मंदिर समिति के प्रीतम सिंह चौधरी, वीरेंद्र सिंह नेगी, प्रताप सिंह रावत, भीम सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनकर पोखरियाल, नंद किशोर नौटियाल आदि मौजूद रहे। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा जसवंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, गणेश नेगी, सुदर्शन रावत, बृजपाल सिंह नेगी अमित राज सिंह, नीरज बहुगुणा, जितेंद्र भाटिया और डीएस गुसाईं आदि मौजूद रहे।