{"_id":"603d1a8e8ebc3e8ca8361faa","slug":"janshatabdi-express-demands-change-in-time-kotdwar-news-drn3723383114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव की मांग ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव की मांग ने पकड़ा जोर
विज्ञापन
कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह की तैयारियां शुरू।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन मार्च से कोटद्वार-नई दिल्ली के बीच सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस दौड़ने लगेगी। 11 महीने बाद कोटद्वार के ट्रैक पर रेल सेवाओं के संचालन का जहां हर ओर स्वागत हो रहा है, वहीं इसकी समय सारणी में बदलाव की मांग भी जोर पकड़ने लगी है।
एडीआरएम एनएन सिंह का कहना है कि गढ़वाल एक्सप्रेस वर्तमान में रद्द ट्रेनों में शामिल है। अलबत्ता, गढ़वाल एक्सप्रेस के समय पर जनशताब्दी एक्सप्रेस चलाने की बात पर वे चुप्पी साध गए। रेलवे के यातायात निरीक्षक आरके मीणा ने बताया कि नई ट्रेन संचालन की पूरी तैयारी की जा चुकी है। एक दिन में इसका किराया सूची भी आ जाएगी।
उधर, आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि कोटद्वार से बड़ी संख्या में व्यापारिक गतिविधियों के लिए व्यापारी मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और मेरठ आवाजाही करते हैं। व्यापारी लंबे समय से कोटद्वार दिल्ली रूट पर संचालित होने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस की समय सारणी को बदलने की मांग करते आ रहे थे। इस बीच रेल मंत्रालय की ओर से जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जा रहा है, लेकिन इसका टाइम टेबिल भी गढ़वाल एक्सप्रेस का ही है। जिससे यहां के लोगों को इसका खास फायदा नहीं होने वाला। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को पत्र भेजकर जनहित में मसूरी एक्सप्रेस और गढ़वाल एक्सप्रेस को पूर्ववत शुरू करने और सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस को कोटद्वार से सुबह 6:00 बजे और दिल्ली से शाम 5:00 बजे वापस चलाने की मांग की है।