फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Janmashtami: Kanha was born, congratulations rang everywhere.

जन्माष्टमी : जन्मे कान्हा, चहुंओर बजीं बधाइयां

Mon, 26 Aug 2024 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami: Kanha was born, congratulations rang everywhere.
कोटद्वार/कण्वघाटी। नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्र में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान श्री कृष्ण का पूजन किया और परिवार व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। राधा-कृष्ण की झांकियां विशेष ढंग से सजाई गईं। सतपुली में इस मौके पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन

श्री गीता भवन मंदिर गोविंद नगर में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान राधा कृष्ण के विग्रह को साबुत अनाज से सजाया गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु भगवान राधा-कृष्ण के शृंगार दर्शन कर विभोर हो उठे। रात्रि में धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों का बलिदान, बालक ध्रुव की तपस्या, शिव दर्शन, गीता उपदेश की झांकियां सजाई गईं। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए। आकर्षक सेल्फी प्वाइंट में श्रद्धालुओं ने सेल्फी खींची और भजन संध्या में सम्मिलित होकर पुण्य का लाभ उठाया। इस अवसर पर कान्हा की मटकी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें कई लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर रमेश सिंघल, अजय गुप्ता, राजू छावड़ा, विनय शर्मा, सुमित गोयल, दिनेश अग्रवाल, हरीश नारंग, रिंकू गर्ग, योगेश अग्रवाल और अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गीता भवन के पीठाधीश्वर राम प्रकाश शर्मा ने किया। इसके अलावा सिद्धबली मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, सिंदूरा देवी मंदिर, बालाजी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, देवी सुखरो मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। श्री भैरव मंदिर आमपड़ाव में देर शाम को बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की 45 फीट लंबी झांकी का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी करेंगी। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन सिद्धबली मंदिर गूलरझाला, जगदेव बाबा मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

.



पंखुड़ी बेस्ट राधा, प्रियांश बेस्ट कृष्ण चुने गए

लैंसडौन। अभ्युदय परिवार की ओर से पंचायती धर्मशाला में कृष्ण जन्मोत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बेस्ट राधा का खिताब पंखुड़ी वर्मा और बेस्ट कृष्ण का खिताब प्रियांश को चुना गया। कुसुम रावत की टीम ने कृष्ण और सुदामा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाया। मां-बेटे के नृत्य की जोड़ी में कोमल, कल्पना, सुचि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। उधर, सत्यनारायण मंदिर के भूतल व प्रथम तल पर राधा कृष्ण की झांकियां लगाई गईं। मंदिर को बिजली की लड़ियों, गुब्बारों और फूल मालाओं से सजाया गया। इस मौके पर सत्यनारायण मंदिर समिति की ओर से नगर में भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल का उद्घोष करते हुए और ढोल नगाड़ों की धुन में नाचते चल रहे थे। नगर में यूपी, उत्तराखंड के कई इलाकों से पहुंचे व्यवसायियों ने विभिन्न प्रकार के आइटम्स खेल, खिलौने, क्रॉकरी, रेडीमेट गारमेंट्स, खाने-पीने के स्टाॅल लगाए थे, जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

मटकी फोड़ कार्यक्रम में गोविंदाओं ने आजमाए हाथ



सतपुली। देर सायं सतपुली में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्टेट बैंक तिराहे पर आयोजित इस प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्नें गोविंदाओं समेत बड़े बुजुर्गों ने भी उत्साह से भाग लिया। जिसमें सूर्या ने मटकी फोड़कर खिताब अपने नाम किया। आयोजन समिति ने विजेता को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के मनीष खुगशाल, सत्यनारायण वेदी, लोकेश वर्मा, संदीप डोबरियाल, रामकिशोर सक्सेना, हर्ष पति गौड़, डबल मियां आदि मौजूद रहे।


श्रद्धालुओं ने की मंदिरों में पूजा-अर्चना



बैजरो। बीरोंखाल के विभिन्न मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तों ने मंदिरों के दर्शन व पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर स्यूंसी बाजार स्थित चलणेश्वर महादेव मंदिर में शाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी व इसके लिए स्यूंसी बाजार की कीर्तन मंडली ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, सरस्वती शिशु निकेतन बैजरो के बच्चों ने भी आज विद्यालय में कान्हा के बाल रूप का शृंगार किया व सज धजकर विद्यालय आए। अध्यापकों ने सभी बच्चों को चाॅकलेट आदि वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed