फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   JAMA Mzzid chaos of the blasts panic a scorching

जामा मस्जिद में धमाकों से अफरातफरी, एक झुलसा

Wed, 13 Jan 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 13 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
झंडाचौक स्थित जामा मस्जिद की तीसरी मंजिल के एक कमरे में बुधवार शाम करीब पौने पांच बजे वेल्डिंग मशीन फटने से एक के बाद एक हुए तीन धमाकों से मस्जिद परिसर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


घटना के दौरान मस्जिद में असरे की नमाज चल रही थी। धमाके के बाद तीसरी मंजिल के एक कमरे से धुआं उठा तो लोगों ने फायर बिग्रेड और कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


धमाके के दौरान कमरे में वेल्डिंग करने वाला कारीगर बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मस्जिद में धमाके की खबर लगते ही पुलिस, प्रशासन और खुफिया तंत्र के पसीने छूट गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जांच के लिए कमरा सील कर दिया गया है। वेल्डिंग करने वाला युवक मो. जियाऊरहमान पुत्र अजीजुलरहमान निवासी मछली बाजार नजीबाबाद बिजनौर गंभीर रूप से झुलस गया।

पुलिस के अनुसार वह घायल कोटद्वार में एक ग्रिल कंपनी में तीन साल से काम कर रहा है। घायल ने पूछताछ में बताया कि वह वेल्डिंग कर रहा था, इसी बीच मशीन की एक क्वाइल फट गई।

 वह कमरे से बाहर की ओर दौड़ रहा था कि दूसरी क्वाइल फट गई। ऊपर की मंजिल होने के कारण धमाकों की आवाज शहर में सुनाई दी, जिससे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।

धमाके के बाद कमरे से उठे धुंएं के गुबार से मस्जिद के सामने नजीबाबाद मार्ग पर पर भीड़ एकत्र हो गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय सिंह, एसआई मो. युनूस खान की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली।


 पुलिस मामले को वेल्डिंग मशीन के फाल्ट से जोड़कर देख रही है। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना बदरूल इस्लाम अंसारी ने कहा कि घटना तीसरी मंजिल पर वेल्डिंग के दौरान मशीन की खराबी के चलते हुई है। इसमें कोई संदेह की बात नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed