{"_id":"670ff4a55c8709e5950193fb","slug":"jaiharikhal-gic-lansdowne-topped-the-group-singing-and-debate-competition-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-526537-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयहरीखाल: समूह गान और वाद विवाद प्रतियोगिता में जीआईसी लैंसडौन रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयहरीखाल: समूह गान और वाद विवाद प्रतियोगिता में जीआईसी लैंसडौन रहा अव्वल
विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। विकास खंड मुख्यालय के जीआईसी जयहरीखाल में आयोजित खंड स्तरीय दो दिवसीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में समूहगान में राइंका लैंसडौन ने प्रथम, राइंका शौली ने द्वितीय, संस्कृत समूह नृत्य में आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन ने प्रथम, जीजीआईसी लैंसडौन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत वाद-विवाद में राइंका लैंसडौन अव्वल रहा। संस्कृत आशु भाषण में जीजीआईसी लैंसडौन ने प्रथम, राइंका लैंसडौन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजक पंकज कुमार ध्यानी ने बताया विजयी प्रतिभागी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
समापन समारोह में एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। खंड शिक्षाधिकारी अमित कुमार चंद, राजेश्वरी, मदन सिंह रावत, शिवचरण सिंह, ललित तोमर, युद्धवीर सिंह, दिनेशचंद्र पाठक, दिनेश रावत, मुकुंद पांडेय आदि की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।