फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jaihari Mahila Mangal Dal victorious in folk dance

Kotdwar News: लोकनृत्य में जयहरी महिला मंगल दल विजयी

Sat, 21 Sep 2024 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Jaihari Mahila Mangal Dal victorious in folk dance

विज्ञापन




जयहरीखाल। युवा कल्याण विभाग की पहल पर जयहरीखाल ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में छात्र-छात्राओं और सांस्कृतिक महिला मंगल दलों ने शानदार प्रस्तुति दी। लोकनृत्य में जयहरी महिला मंगल दल, लोकगीत में ऑडल और एकांकी में जयहरी विजेता बना।


शुक्रवार को जयहरीखाल ब्लॉक सभागार में आयोजित युवा महोत्सव का ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी और खंड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहममद आरिफ खान ने उद्घाटन किया। ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने कहा कि सरकार सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए इस तरह के प्रयास कर रही हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी खान ने बताया कि लोक नृत्य में महिला मंगल दल जयहरी प्रथम, ऑडल द्वितीय और सेंदिखाल तृतीय रहा। लोकगीत में तिलस्या प्रथम,जयहरी द्वितीय और ऑडल तृतीय रहा। एकांकी में जयहरी ने बाजी मारी। वहीं सारी महिला मंगल दल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम संयोजक खंड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट निर्णायक मंडल मे ललित, मुकुंद एवं विकास शामिल रहे। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख अजय शंकर, राज्य आंदोलनकारी मनमोहन असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed