फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   It is important to follow the rules for a safe life: ASP

सुरक्षित जीवन के लिए करें यातायात नियमों का पालन: एएसपी प्रदीप रॉय

Wed, 15 Jan 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
It is important to follow the rules for a safe life: ASP
नगर निगम के प्रेक्षागृह में आयोजित सड़क सुरक्षा गोष्ठी में वाहन चालकों को जागरूक करते एएसपी प्र? - फोटो : KOTDWAR
उपसंभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से 31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के पांचवें दिन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एएसपी प्रदीप रॉय ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित नगर निगम के प्रेक्षागृह में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार रॉय ने वाहन चालकों को यातायात नियम, मोटर वाहन अधिनियम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बसों और टैक्सी चालकों पर वाहन में बैठे सभी यात्रियों की सुरक्षा का दायित्व होता है। उनकी छोटी सी लापरवाही वाहन में बैठे यात्रियों के जीवन को संकट में डाल सकती है। कहा कि यदि वाहन चालक यातायात नियमों को पालन करें तो संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। एआरटीओ आरएस कटारिया ने वाहन चालकों से पहाड़ी रूटों पर वाहनों को निर्धारित नियंत्रित गति से चलाने और क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने की अपील की। सीओ अनिल जोशी ने दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहने और ओवर टेक करते समय सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर परिवहन कर अधिकारी प्रथम शशि दुबे, आरआई प्रदीप सिंह रौथाण, टीटीओ द्वितीय हरीश सती, अजय नौडियाल, ध्रुव, सुशील, पदमेंद्र, अरूण भट्ट, गढ़वाल जीप-टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अमरदीप सिंह रावत, संदीप अग्रवाल, अरुण भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed