{"_id":"66fc39f30d4266ec4d0890ab","slug":"it-is-important-for-everyone-to-be-aware-of-cleanliness-dm-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-515511-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के प्रति सभी का जागरूक होना जरूरी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के प्रति सभी का जागरूक होना जरूरी: डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो/कोटद्वार। बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौगांव के ग्रामीणों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गांव से स्यूंसी बाजार तक जनजागरूकता रैली निकाली। ग्रामीणों ने इस मौके पर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। जिसमें जिलाधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने भी प्रतिभाग किया।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गांव की साफ-सफाई के लिए ग्रामीणों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के कार्य करने करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति सभी का जागरूक होना जरूरी है। कहा कि हम सब मिलकर एक स्वच्छ कचरामुक्त क्षेत्र बना सकते हैं। इससे हमारे आसपास का वातावरण भी स्वच्छ रहेगा। कहा कि गांव को स्वच्छ बनाना है तो समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाते रहना चाहिए। कहा कि ग्राम पंचायत नौगांव ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जनपद में पहला स्थान पाया है। मुख्यमंत्री ने गत 22 मई को पांच लाख की राशि देकर ग्रामसभा को सम्मानित किया था।
नौगांव के ग्राम प्रधान ओमपाल बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा समय-समय पर जल स्रोतों, रास्तों सहित गांव के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। बताया कि स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों द्वारा मिलजुल कर कार्य किया जाता है। इससे पूर्व गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुषमा कंडारी, महिला मंगल दल की अध्यक्ष रीना कंडारी, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम सिंह नेगी और राजस्व उप निरीक्षक प्रदीप रावत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।