फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Interrogation of ten suspects, important leads

शेखर ढौंडियाल हत्याकांड: पुलिस ने की 10 संदिग्धों से पूछताछ, हाथ लगे अहम सुराग

Fri, 16 Aug 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Interrogation of ten suspects, important leads
सिमलचौड़ स्थित शिव केबल नेटवर्क के कंट्रोल रूम परिसर में गत 13 अगस्त को हुए शेखर ढौंडियाल हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस मामले में दस से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है। कई और लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस के हाथ कई अहम जानकारी लग गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद कर ली है, जिसे हत्यारे कोटद्वार में छोड़कर फरार हो गए थे। हत्याकांड के तार हरिद्वार और आसपास के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

कोटद्वार के सिमलचौड़ में गत बुधवार को केबल नेटवर्किंग के एक्सपर्ट देहरादून निवासी शेखर चंद्र ढ़ौंडियाल की अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस वक्त यह वारदात हुई थी, उस समय शेखर ढौंडियाल केबल कंट्रोल रूम के बरामदे में टहलते हुए अपने मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। हत्या को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उससे साफ था कि हत्या को पेशेवर हत्यारों ने अंजाम दिया। इससे पूर्व हत्यारों की मदद के लिए ठीक तरीके से रैकी भी की गई। हत्याकांड की जांच के लिए कई टीमें बनाकर भेजी गई थी। पौड़ी के एसएसपी डीएस कुंवर और एएसपी प्रदीप रॉय जहां खुद जांच टीमों का मार्ग दर्शन कर रहे हैं, वहीं कोतवाल मनोज रतूड़ी सीआईयू और अन्य टीमों के साथ गहनता के साथ जांच में जुटे हैं। पुलिस इस मामले में एक दर्जन से अधिक संदिग्धों की धरपकड़ कर पूछताछ कर चुकी है। अधिकारियों द्वारा केवल इतना बताया गया है कि दो तीन दिन में हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस के हाथ अहम जानकारियां लग चुकी हैं। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज, मृतक के फोन और लेपटॉप के आधार पर जांच काफी आगे बढ़ चुकी है। एक स्थानीय हिस्ट्रीशीटर की भूमिका भी पुलिस को संदिग्ध लग रही है, जिसकी हत्याकांड से पहले रैकी करने में महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। क्षेत्र से बाहर गई ज्यादातर पुलिस टीमें महत्वपूर्ण सुराग और जानकारियां लेकर कोटद्वार लौटी हैं। सूत्रों के अनुसार हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच के लिए कोटद्वार से बिजनौर और हरिद्वार, देहरादून तक मुखबिरों का जाल बिछाया है। कोटद्वार और आसपास के हर होटल और ढाबों की भी गहनता से पड़ताल की गई। पुलिस इस मामले में केबल नेटवर्क के वर्चस्व की लड़ाई, प्रापर्टी विवाद और प्रेम प्रसंग से जुड़े हर एंगल पर गहनता से पड़ताल करते हुए आगे बढ़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed