फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   International Mahatma Gandhi World Peace Award to social worker Surendra Lal Arya

समाज सेवी सुरेंद्र लाल आर्य को अंतरराष्ट्रीय महात्मा गांधी विश्व शांति सम्मान

Fri, 27 Aug 2021 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
International Mahatma Gandhi World Peace Award to social worker Surendra Lal Arya
समाज सेवी सुरेंद्र लाल आर्य। - फोटो : KOTDWAR
कई संस्थाओं और संगठनों से जुड़े कोटद्वार के समाज सेवी सुरेंद्र लाल आर्य अंतरराष्ट्रीय महात्मा गांधी विश्व शांति सम्मान के लिए चुने गए हैं। उन्हें यह सम्मान आगामी पांच जनवरी को गांधी-विनोवा भावे की भूमि वर्धा सेवाग्राम में दिया जाएगा।
विज्ञापन

गढ़वाल सर्वोदय मंडल के सचिव कैप्टन पीएल खंतवाल ने बताया कि सुरेंद्र लाल आर्य को यह सम्मान इंडियन टेलीफिल्म प्रोडक्शन, अखपल भारतीय कला साहित्य संस्कृति अकादमी, युवा समूह प्रकाशन व ओउम शक्तिपीठ वर्धा (महाराष्ट्र) की ओर से सर्वधर्म समभाव व विश्व में शांति स्थापित करने की दिशा में महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदान किया जाएगा। बताया कि गांधीवादी सर्वोदय सेवक स्व. मान सिंह रावत के मार्गदर्शन में सुरेंद्र लाल आर्य तीन दशक तक गांधीवाद व सर्वोदय कार्य से जुड़े रहे। वर्तमान में वह गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष के रूप में उत्तराखंड में सर्वोदय के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके चयन पर साहित्यिक संस्था साहित्यांचल, आर्य समाज समेत कई संस्थाओं और संगठनों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed