{"_id":"68bc6d74f6bea669120af51a","slug":"international-conference-kedar-2025-organized-at-nit-uttarakhand-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-782443-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एनआईटी उत्तराखंड में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केदार-2025","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एनआईटी उत्तराखंड में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केदार-2025
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी उत्तराखंड के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग ने स्प्रिंगर, सिंगापुर के सहयोग से ज्ञान आधारित दृष्टिकोण इन वीएलएसआई एंड आरएफ डिजाइन (केदार-2025) विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में वीएलएसआई और आरएफ डिजाइन के क्षेत्र में उन्नत विषयों पर चर्चा की गई।
उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में गढ़वाल विवि के प्रो. एनएस पंवार और एमएनआईटी, जयपुर के प्रो. एमएम शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनआईटी के कुलसचिव हरि मौल आज़ाद, डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रो. विमल शर्मा और प्रो. विवेक श्रीवास्तव का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि एवं संस्थान के निदेशक प्रो. केके. शुक्ला ने विभागाध्यक्ष डॉ. शिवा कुमार तडेपल्ली सहित पूरे विभाग को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. शुक्ला ने कहा कि यह आयोजन वीएलएसआई और आरएफ डिजाइन के क्षेत्र में ज्ञान-विनिमय, नवाचार और शोध सहयोग को बढ़ावा देने वाला साबित होगा। कहा कि केदार-2025 का उद्देश्य शोधकर्ताओं, उद्योग जगत के पेशेवरों और शैक्षणिक विशेषज्ञों को एक साथ लाकर वीएलएसआई और आरएफ डिजाइन के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकों और ज्ञान-आधारित कार्यप्रणालियों के अंतर्संबंध का पता लगाना है।