{"_id":"67155fe0da746fe33a06b8e4","slug":"inter-college-dhaulakhetkhal-started-reiki-race-competition-kotdwar-news-c-5-1-drn1031-529805-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: इंटर कॉलेज धौलखेतखाल ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: इंटर कॉलेज धौलखेतखाल ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज धौलखेतखाल में न्याय पंचायत धौलखेतखाल के खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज धौलखेतखाल की टीम विजेता रही
उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य दीनदयाल भारद्वाज और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वेदप्रकाश गौड ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर आयोजित 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अजय और बालिका में सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में मानव और संध्या प्रथम स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में हिमांशु और अंबिका ने अपने वर्गों में प्रथम पाया। गोला फेंक प्रतियोगिता में आयुष व संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में इंटर काॅलेज धौलखेतखाल की टीम विजेता रही। अंडर-17 वर्ग में 400 मीटर दौड़ में शुभम कंडारी और वंदना, 1500 व 3000 मीटर दौड़ में अंकुश व प्रिया ने प्रथम स्थान पाया। गोला फेंक प्रतियोगिता में दिव्यांशु और सृष्टि, 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में अजय, अमित, शुभम व दिव्यांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने बाले खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त करने वाले इंटर काॅलेज धौलखेतखाल के छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य दीन दयाल भारद्वाज ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के व्यायाम शिक्षक सूरज रमोला, प्रभुदयाल भदोला, बबीता, पूनम व यशवंत नेगी आदि मौजूद रहे।
वहीं, पोखड़ा ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज कुटियाखाल में न्याय पंचायत गवाणी के खेल महाकुंभ का उद्घाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभुशरण बुड़ाकोटी ने किया। अंडर-17 बालक वर्ग में प्रिंस, बालिका वर्ग में रोनिका ओवरऑल चैंपियन रहे। समापन समारोह में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र सिंह रावत और चोपड़ा के प्रधान दर्शन सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। सभी प्रतियोगिताएं नोडल अधिकारी व इंटर कॉलेज कुटियाखाल के प्रधानाचार्य की देखेख में संपन्न हुईं।